फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां गांव में जमीन की पैमाइश कराने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ सरकारी काम में बाधा डालने पर छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां गांव में कब्जा दिलाने के लिए पुलिस और राजस्व की टीम एक साथ मौके पर पहुंची और कब्जा दिलाने के लिए जमीन की पैमाइश शुरू की गई। मौके पर मौजूद फरींद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, धनंजय सिंह, निखिल सिंह,अभिषेक सिंह निवासी परदहां की तरफ से कब्जा दिलाने में अवरोध उत्पन्न किया गया। इसके बाद प्रहलाद भारद्वाज राजस्व निरीक्षक सदर तहसील की तहरीर पर पुलिस ने सभी छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें