घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जिगीना गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पैसे लेने के बाद दूसरे को जमीन बेचने के मामले में गांव के ही पति पत्नी सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के जिगीना गांव निवासी अशोक कुमार से गांव के ही सरवन एवं उनके परिवार के लोग खेत बेचने के लिए कुछ नकदी एवं कुछ चेक के माध्यम से कुल आठ लाख पचपन हजार रुपये लिये। इनकी जमीन बेचने की जगह जमीन को किसी दूसरे को व्यक्ति को बेच दिये।
जब पैसा वापस मांगते हैं तो सरवन और उसकी पत्नी सुमन एवं पुत्र दीपक गाली देने के साथ ही मारने पीटने पर उतावले होने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। घोसी कोतवाली पुलिस अशोक कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।