घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी में बुजुर्ग गांव में बकरी चराने के विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में एक पक्ष के आजमगढ़ जिले के जयीनपुर थाना के पारन कुंडा निवासी धनंजय शाही की तहरीर पर पुलिस ने 14 फरवरी को दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दर्ज मुकदमे के अनुसार कटिहारी बुजुर्ग गांव निवासी रीना देवी ने बताया कि 14 फरवरी को उसके पुत्र को गांव निवासी भोला शाही और गोलू शाही ने मारा पीटा। कारण पूछने रीना और पति विनोद उनके घर पहुंचे तो गोलू शाही, भोला शाही, दीपक शाही, धनंजय शाही, पप्पू शाही गाली देने लगे। कुछ देर बाद सभी कुछ अज्ञात लोगों के साथ हथियार लेकर घर में घुस गए और उसे और उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिए। संवाद