फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के दरियाबाद निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरियाबाद निवासी कैलाश चौहान द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार उसकी पुत्री नीतू चौहान की शादी 26 नवंबर 2021 को कोतवाली के सरायगनेश निवासी मणिंद्र चौहान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति के विदेश चले जाने पर ससुराल के लोग एक बुलेट और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। देने में असमर्थता जताने पर तरह तरह से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद उसे सभी मारपीट कर भगाने लगे। इसी बीच पति मणिंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर भगा दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर सुभाष, देवर भीम, सास धानमती देवी, ननद सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें