फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल में बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों के बीच कई राउंड हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के प्रिंस कुमार सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जनपद के परदहां निवासी प्रिंस कुमार सिंह पीवाताल निवासी अनिल का गाड़ी चलाने का कार्य करता है। अनिल का परदहां में ननिहाल होने के कारण आना जाना है। बृहस्पतिवार की देर रात में भोजन करके वापस लौट रहे थे कि रास्ते में पीवाताल निवासी हेमंत कुमार, हिमांशु, बेलभद्रपुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव निवासी अज्ञात अरुण एवं दिव्यांशु रोक कर गाली देने लगे और गाड़ी का शीशा तोड़कर नष्ट कर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया। जिसमें बाल बाल बच गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गया। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें