मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोहराबपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार सोहराबपुर गांव निवासी गामा का आरोप है कि 18 जुलाई 2024 की शाम 6:30 बजे उसकी बकरी पड़ोसी मुन्ना के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात को लेकर मुन्ना उसे गाली देने लगा, मना करने पर मुन्ना, मनीष और सोनू लाठी डंडा से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। स्थानीय कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई।