फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ब्रेक फेल होने से डिवाइडर से टकराइ कार, एक गर्भवती समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन पर चली गई। चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भटकुआंपट्टी निवासी अफि खातून (19), जैनब (20), मोहम्मद असीम (21), अनस (22), हसनैन (2) निवासी मुहम्मदाबाद गोहना कार से अपने ननिहाल जा रहे थे। कार अनस चला रहा था। मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर कार का ब्रेक फेल हो गया। इससे कार डिवाइडर से टकराते दूसरी लेन पर चली गई। कार की चपेट में आने से बाइक सवार रानीपुर थाना क्षेत्र के काझाखुर्द निवासी रिशु चौहान (22) उसकी गर्भवती बहन ममता (28) भी घायल हो गए। वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था। सभी घायलों को अस्पताल पहंुचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें