फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन की जमीन पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पंचायत भवन सहित पंचायत भवन के पास सार्वजनिक जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने के विरोध में रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पंचायत भवन परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के पंचायत भवन के सामने लगभग एक बीघा जमीन है। ग्राम प्रधान के बगैर अनुमति के वर्ष 2016 में लेखपाल ने गांव के ही एक संपन्न परिवार के तीन लोगों के नाम पट्टा कर दिया। 12 वर्ष पूर्व पंचायत भवन का निर्माण हुआ था। दबंगों ने जमीन के साथ पंचायत भवन को भी कब्जा कर रखा है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि 2016 में धनउगाही के चक्कर में ग्राम प्रधान के बिना अनुमति के तत्कालीन लेखपाल के द्वारा एक ही संपन्न परिवार के नाम पट्टा कर दिया गया।जिसमें एक पीडब्ल्यूड़ी में एक मेठ है, तो दूसरा सिपाही तो तीसरा घर पर रहता है। तीनों के नाम लगभग 75 कड़ी पट्टा हुआ है। जिसको लेकर पहले भी मारपीट की घटनाएं हुई है। बावजूद अबतक संबंधित विभाग की तरफ से पंचायत भवन पर कब्जा की गई जमीन खाली नहीं हो सकी है। दबंग पंचायत भवन में चारपाई कूलर पंखा लगाकर पूरी तरह कब्जा जमाया है। कई बार लिखित मौखिक पत्रक देने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया सिंह, हरिश्चंद सिंह, हरिहर सिंह, धूपचंद सिंह, भूपेंद्र, जगदीश गुप्त, पंकज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें