घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर कानपुर में सोनकर परिवार की लड़की की हत्या के मामले में कैंडिल जलाकर वि?
- फोटो : MAU
घोसी। कानपुर में एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में सोनकर समाज के लोगों ने शुक्रवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने शासन से न्याय दिलाने का मांग की कैंडल मार्च कस्बा खास से प्रारंभ होकर मझवारा मोड़ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। इसके बाद नेशनल हाइवे से होते हुए तहसील, रेलवे स्टेशन और मधुबन मोड़ पहुंच कर जनसभा में तब्दील हो गया। समाजसेवी मुन्ना प्रसाद गुप्त ने कहा कि आज बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कानपुर में हुई घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि अपराध रोकने में प्रशासन पूरी तरह असफल है। इस दौरान रामचंद्र सोनकर, विक्रम सोनकर, देवचंद सोनकर, राजेश सोनकर, पारस सोनकर, कन्हैया सोनकर, श्याम सुंदर सोनकर, कुलदीप सोनकर आदि उपस्थित रहे।