फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर जमे रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
नगर के नवीन कृषि मंडी स्थित मतगणना केंद्र के बाहर ईवीएम की निगरानी में मौजूद सपा-सुभासपा के नेता ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपा की बनाई गई तीन सदस्यीय टीम दूसरे दिन बुधवार को भी मतगणना स्थल पर डटी रही। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जिलों पर मतगणना स्थल पर सभी प्रत्याशी एवं पदाधिकारी मुस्तैदी के साथ ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कमर कसे हैं। सपा उम्मीदवार और कार्यकर्ता मंगलवार रात से ही निगरानी के लिए मंडी स्थल के गेट के बाहर जमे हुए हैं। मंगलवार की देर रात अचानक सपा के सभी उम्मीदवार मतगणना स्थल के बाहर जुटने लगे थे। सपा के उम्मीदवारों को ईवीएम की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने खुद के साथ कार्यकर्ताओं की भी 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगा दी है। सपा उम्मीदवार पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का कहना है कि एग्जिट पोल की आड़ में ईवीएम मशीनें बदली जा सकती हैं। सपा गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी ने कहा कि वह तब तक ईवीएम की निगरानी करेंगे जब तक मतगणना शुरू नहीं हो जाती है। सपा के मतगणना प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली ने सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि सपा 300 से अधिक सीट पा रही है। लेकिन अधिकारियों पर उनका भरोसा टूट गया है, सरकार से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कहा कि सपा ने निर्णय लिया है कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर डटे रहेंगे। यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें