फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिलावटी मिठाईयों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटी मिठाईयों के रोकथाम को लेकर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मधुबन में छापे मारे। इस दौरान एक कारखाने में मिलावटी मिठाई बनाए जाने पर 180 किलो मिठाई जब्त कर नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य ) द्वितीय सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मधुबन तहसील के रसूलपुर स्थित मुरली मनोहर गुप्ता के मिठाइयां बनाने के कारखाने पर छापे मारे। टीम ने पाया कि यहां बेचने के लिए स्टोर की गई करीब 180 किलो बेसन, 3.5 किग्रा अखाद्य रंग तथा 7 किग्रा सेफोलाइट रसायन पाया गया।
यहां बेसन का लड्डू के निर्माण में बेसन की जगह मैदा, वनस्पति, संश्लिष्ट रंग व सेफोलाइट नामक रसायन के प्रयोग से बनाया जाता पाया गया। जिस पर टीम ने यहां लड्डू, सेफोलाइट तथा रंग सहित तीन नमूने लेने के साथ 18 हजार मूल्य का 180 किग्रा लड्डू को जब्त कर लिया गया।इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी. एस.यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडे, डी.के. राय, अमित राणा, सत्यराम यादव, अजीत तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन


एक सप्ताह में आ जाएगी रिपोर्ट
सहायक आयुक्त खादय सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में एक टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। दो दिन में सात नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। बताया कि इन नमूनों की फास्ट ट्रैक जांच रिपोर्ट एक सप्ताह से पहले रिपोर्ट आ जाएगी। वहीं दूसरे नमूनों की जांच रिपोर्ट 15 दिन में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें