फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलाया अभियान, 10 किलो पोलीथिन जब्त

विज्ञापन
बाजार में पालीथिन की छापेमारी व सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटवाती पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। प्रतिबंधित होने के बावजूद अमानक पालिथीन की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान चेकिंग टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दुकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान टीम ने करीब 10 किलो से ज्यादा पॉलिथीन जब्त किया। अभियान के तहत 25 दुकानदारो से 15000 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। जांच के दौरान प्रशासन ने बाजार में व्यापारियों के यहां 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन की जांच की। छापेमारी में नगर पंचायत ईओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी थे। चेकिंग टीम ने सड़क की पटरी दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भी अभियान चलाया। टीम ने सब्जीमण्डी, चौक, रोडवेज, युसुफाबाद त्रिमुहानी, खरिहानी रोड, तकिया बाजार रोड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और सड़क की पटरी से अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही चेताया कि दोबारा पॉलिथीन मिलने और सड़क की पटरी पर दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें