फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगरपालिका क्षेत्र में लगेंगे कैमरे, सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरवासियों की सुरक्षा और आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए दूसरे चरण में चौराहों और बाजारों में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से कवायद चल रही है। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद प्रक्रिया शुरू होगी। पालिका की इस योजना से शहर में चप्पे-चप्पे की निगरानी इनसे की जा सकेगी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस नजर भी रख सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन नगर में विकास के साथ सुुरक्षा की योजना पर काम करने में जुटा है। इसी के तहत नगर के सभी बाजार, चौराहों और तिराहों पर सीसी कैमरे लगाने की कवायद की जा रही है। दूसरे चरण में शहर के प्रवेश द्वार, शहर के मुख्य चौक और चौराहे, अदरी मोड़, बलिया मोड़ के आगे, बढुआगोदाम तिराहे, भीड़ वाले स्थान समेत विभिन्न जगहों पर कैमरे लगाए जाने की तैयारी चल रही है। शहर के वार्डों के गली, मुहल्लों में भी कैमरे लगाए जाएंगे। सूत्रों की माने तो सीसी कैमरे के लिए पुलिस प्रशासन से भी चिह्नित स्थान बताने का सुझाव मांगा गया है। इससे पुलिस भी इनकी फुटेज की मदद से आपराधिक घटनाओं या किसी प्रकार की अप्रिय गतिविधियां की जांच कर सके। फिलहाल पहले चरण में मिर्जाहादीपुरा तिराहे से औरंगाबाद तक दस सीसी कैमरे लगाए जा चुके हैं। हर चौराहे और तिराहों पर तीसरी आंख से निगहबानी कराई जाएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में आमजन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसी कैमरे लगाए जाने की तैयारी चल रही है। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें