फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को नगर स्थित जीवन राम इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 15 जुलाई को आयोजित होने वाले धरने को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि संगठन में एकजुटता बहुत ही आवश्यक है। किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं। इसलिए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किए जाने की जरूरत है। 15 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित होने वाले धरने में शामिल होने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। नवंबर में जनपदीय सम्मेलन कराने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष देव भास्कर तिवारी ने कहा कि शिक्षक एकता ही शिक्षक संघ की विशेषता होती है। संगठन सर्वोपरि होता है। शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर, हरिनाथ सिंह, दीनदयाल राय, राजेश यादव, ऋषिकेश पांडेय, शशि कांत पांडेय,सत्य प्रकाश राय, अरविंद कुमार त्रिपाठी, संजय यादव, प्रमोद कुमार सिंह,सुनील रजक, राम लक्षन प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, बृज बिहारी पांडेय, मधुसूदन तिवारी, विवेक कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ .प्रमोद कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रामानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें