दोहरीघाट क्षेत्र के नई बाजार में युवा को मतदाता बनाने के लिए फार्म प्राप्त करते वनमंत्री दारा सि?
- फोटो : MAU
कुसुम्हा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को क्षेत्र में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया। ग्रामीण अंचल में दौरा कर लोगों को फार्म 6 वितरित किया। मंत्री ने मधुबन विधानसभा के गांव भैंसा ख़रग प्राथमिक विद्यालय पुलिस बूथ पर जाकर 52 युवाओं का फार्म भरवाया। इसी प्रकार लामी के पोलिंग बूथ पर 31 युवाओं के फार्म 6 भरवाकर नए मतदाताओं को जोड़ा। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय रियाव पर फार्म 6 को भरकर 44 नए मतदाता बनाए गए। लोगों को घर घर गांव गांव में घूम कर छूटे हुए नए मतदाताओं को बनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि शिव प्रसाद उपाध्याय उर्फ सुबी बाबा, राकेश सोनकर, प्रदीप दुबे ,जय प्रकाश राय ,राधे चौहान आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।