घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार निवासी एक व्यापारी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर एक पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप लगाया।
व्यापार मंडल महामंत्री अमिला बाजार निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी कि शु्क्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। दूसरी ओर से फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को घोसी कोतवाली में तैनात सिपाही बताते हुए धमकी दी। रात के समय तत्काल कोतवाली आने को कहा। विरोध करने पर गाली देेेने लगा। उक्त से ही उनके परिचित पंकज गुप्ता को फोन कर उनके विषय में पूछा गया। घटना से परिवार काफी परेशान है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद