अमृत योग सप्ताह में नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में योग करतीं छात्राए?
- फोटो : MAU
मऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं सक्षम जिला इकाई की तरफ से प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार मे अमृत योग सप्ताह की शुरूआत की गई। इस अवसर पर नर्सिंग में प्रशिक्षणरत छात्र/छात्राओं को योग प्रशिक्षक डॉ. विश्वा गुप्ता ने योग कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह ने योगा करने के लिए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने बताया कि योगा करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहता है। हम सभी को प्रतिदिन योगा अवश्य करना चाहिए। इस दौरान डॉ. जयराम यादव क्षेत्रिय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ. एन के जायसवाल प्राचार्य, सुधा, गरीमा, रेनू, ऑचल सिंह, पूजा आदि शामिल रहे। ैैै