स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में रविवार को दुकानदारों ने बैठक आयोजित की। बैठक में बाजार की साप्ताहिक बंदी का पालन करने पर विचार किया गया। अधिकांश दुकानदारों ने सप्ताह में रविवार को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। जिससे कुछ दुकानदारों ने असहमति जताते हुए नाराजगी दिखाई। दुकानदारों ने थानाध्यक्ष रामपुर बेलौली को पत्र लिखकर रविवार को ही बाजार की साप्ताहिक बंदी कराने में सहयोग की अपील की है। वहीं मर्यादपुर व्यापार मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में रविवार बंदी का निर्णय लिया गया है। जिसमें अगले रविवार को पूर्ण रूप से सभी व्यपारियों के सहमति के बाद कोई निर्णय का पूर्ण रूप से होगा। बैठक में मनीष कुमार वर्मा, प्रवीण, नवीन, रणजीत मौर्य, बब्लू, राजू, राहुल, सोनू वर्मा, सोनू गुप्ता, वकील अहमद, रेहान अहमद व अमित वर्मा समेत अनेक लोगों मौजूद रहे।