प्रवासी यात्रियों में विवाद के बाद घोसी कोतवाली के बाहर खड़ी रूहेलखंड डिपो की बस।
- फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली में मंगलवार को बरेली के बहेड़ी से प्रवासियों को लेकर आ रही रूहेलखंड डिपो की बस में दो युवकों का अन्य यात्रियों से विवाद हो गया। चालक बस लेकर कोतवाली पहुंचा जहां परिचालक ने तहरीर दी। उधमसिंह नगर में गोरखपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ के प्रवासी मजदूर बहेड़ी कस्बे में आकर रुके थे। शासन के निर्देश पर रुहेलखंड डिपो की बस से उन्हें सोमवार को घरों के लिए रवाना किया गया। बस जब दोहरीघाट से आगे बढ़ी, तब गाजीपुर के जलालाबाद निवासी दो युवकों आशीष चौहान, बृजेश चौहान मोबाइल पर जोर-जोर से बातें करने लगे। इसे लेकर बगल के यात्रियों से विवाद हो गया। गुस्साए युवकों ने फोन कर अपने घरवालों को गाजीपुर आने को कहा। यह बात सुनकर परिचालक श्रीकृष्ण और चालक हरिद्वारी लाल बस को लेकर कोतवाली जा पहुंचे और दोनों युवकों को पुलिस को सौंपा। परिचालक ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी। बस में सवार रियाज व दुर्गविजय ने बताया कि दोनों युवक मोबाइल से तेज आवाज में बात कर रहे थे।मना करने पर झगड़ा करने लगे। परिचालक व चालक की भी नहीं सुनी। परिचालक श्रीकृष्ण, चालक हरिद्वारी लाल ने बताया कि बस में बहेड़ी से 41 प्रवासियों जिनमे से नौ गोरखपुर के, 17 गाजीपुर के तथा 15 आजमगढ़ के लोग थे। नौ को गोरखपुर में उतारने के बाद 17 को गाजीपुर में तथा 15 को आजमगढ़ में उतरना थ कि रास्ते में विवाद हो गया।