फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और एंबुलेंस की टक्कर, बाल-बाल बचे

Thu, 01 Jan 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष की शुरूआत पर बड़ा हादसा उस समय होने से टल गया जब कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू इंटर कालेज के समीप सुबह एक बस और एंबुलेंस में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि एंबुलेंस में उस समय कोई मरीज नहीं था। हालांकि  एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहंुुच गए। 

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कोई मरीज लेने के लिए मऊ जा रही थी, जब कि प्राइवेट बस सवारी लादकर घोसी की तरफ जा रही थी।

बापू इंटर कालेज के समीप बस और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें