फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों की दबंगई, सरकारी स्कूल में शराब का करते है सेवन

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र गंगऊपुर कम्पोजिट विद्यालय में मनबढो़ द्वारा फेंकी गई शराब की बोतलें।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में अपराधिक घटनाओं को रोकने में जहां पुलिस विफल साबित हो रही हैं, वहीं मनबढ़ों के मनमाने रवैयों के रोकथाम में विफल साबित होती दिख रही है। ऐसा ही मामला मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर कंपोजिट विद्यालय में देखने को मिल रही है। यहां स्कूल के परिसर में जहां मनबढ़ कूडा-कचरा फेकते हैं बल्कि शाम के समय शराब का सेवन, जुआ भी खेलते है। चौकाने वाली बात है कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायत के बाद कार्रवाई करने के बजाए मधुबन पुलिस मूक दर्शक बनी हुई। मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर में कंपोजिट विद्यालय है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यभान विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर को सुबह जब खोला जाता है तो यहां परिसर में कूड़ा कचरा फेंका हुआ मिलता है। इन कचरों में देशी शराब की बोतलें भी शामिल होती है। बताया कि उन्होंने मनबढ़ों की इस तरह की हरकत को लेकर दुबारी पुलिस चौकी को शिकायत पत्रक दिया गया लेकिन कोई पुलिस पूछने तक नहीं गया। बताया कि आए दिन मनबढ़ों द्वारा विद्यालय की छोटी बाउंड्री को पार कर परिसर में घुस आते है।इस संबंध में सीओ मधुबन अमित सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इस मामले की जानकारी लेकर मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें