मऊ। नगर के घास बाजार स्थित सराफा बाजार में कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को जमकर होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सर्वप्रथम मऊ सराफा संघ के अध्यक्ष विजय सराफ के नेतृत्व में कारोबारियों की टोली निकलकर सभी दुकानों पर पहुंची और कारोबारियों को रंग अबीर-गुलाल लगाया। इस दौरान मुख्य रुप से विजय सर्राफ, विष्णु कुशवाहा, उदय प्रताप आर्य, मनीष कुमार वर्मा, जवाहर लाल व कपूर चंद आदि मौजूद रहे।