मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज स्थित पोखरे में शनिवार की दोपहर नहाने गए अधेड़ पानी में डूबने से मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने पर पता चला मृत अधेड़ सरार्फा कारोबारी था । पुलिस ने परिजनों की रजामंदी से शव पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सुपर्द कर दिया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के युसुफाबाद निवासी अशोक सेठ (55) पुत्र स्व.जवाहिर सेठ शनिवार की सुबह दस बजे घर से मोलनागंज वार्ड स्थित खाकीबाबा कुटी के पोखरे पर नहाने गया हुआ था। वह जब दोपहर बारह बजे तक घर वापस नहीं पहुंचा तो उसके परिजन परेशान होकर खोजते हुए कुटी के पोखरे पर पहुंचे। यहां उन्हें अशोक का शव पोखरे में सीढ़ी किनारे उतराया हुआ मिला। घटना से मृतक की पत्नी अमीलेस, बड़ा पुत्र अमित, आशीष, सुमित,और पुत्री प्रीति का रोते रोते बुरा हाल रहा।