फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भोज से आ रहे युवक की बुलेट खंभे से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी के मलेरी कोर्ट मझवारा निवासी एक व्यक्ति की बुधवार को बलिया से भोज के निमंत्रण कर वापस लौटते समय मार्ग के किनारे लगे पोल में बुलेट बेकाबू होकर टकरा गई। जिससे बुलेट सवार घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घोसी के मलेरी कोर्ट मझवारा निवासी देवेंद्र मौर्य (55) बुलेट से बलिया के पकड़ीडीह गांव निमंत्रण में गया था। दोपहर को अभी वह घर लौट रहा था कि घोसी के सौरही गांव के पास बुलेट अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे देवेंद्र मौर्य वहीं पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें