फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बुलेट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 272.9 प्वाइंट पर समसाबाद याकूबपुर के पास बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे डिवाइडर से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। मौत की पुष्टि के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक बिहार की राजधानी पटना का निवासी था। थाना प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो गई थी। बताया कि मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त बिहार के पटना के मखहनिया कुआं मेडिकल शाप आर्या कुमार रोड निवासी श्रीकांतो मित्रा (24) पुत्र गौरव मित्रा के रूप में हुई। वह बुलेट से कहीं जा रहा था। इसी दौरान 272.9 पॉइंट याकूबपुर के पास बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें