फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरा की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के परवेजपुर दरियाबाद में शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया। जेसीबी की सहायता से 20 से अधिक अतिक्रमणकारियों की ओर से कब्जा कर पोखरी एवं कुम्हारी कला की भूमि पर बनाए गए कच्चे और पक्के मकान को जमींदोज कर दिया। तहसील प्रशासन की ओर से की जा रही इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

2004 में मधुबन तहसील क्षेत्र के परवेजपुर दरियाबाद गांव में प्रशासन की तरफ से बेदखली का आदेश पारित हुआ था लेकिन बीते 20 सालों से यह आदेश लंबित था। गांव के ही कुछ लोगों की ओर से मधुबन के तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद से शिकायत की गई। उन्होंने इसका संज्ञान लिया और शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसीलकर्मियों ने बेदखली की कार्यवाही शुरू की। इस संबंध में तहसीलदार मधुबन हेमंत कुमार बिंद ने बताया कि परवेजपुर दरियाबाद की जमीन राजस्व अभिलेख में पोखरी एवं कुम्हारी कला की भूमि के नाम पर दर्ज है। कई दशकों से इस भूमि पर 20 से अधिक लोगों का अवैध कब्जा था। कई लोगों ने भूमि पर पक्के मकान निर्माण करवा लिए थे। हालांकि सन 2004 में ही भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए बेदखली का आदेश पारित हुआ था, मगर कार्रवाई लंबित थी। एक-एक करके अवैध निर्माण को गिराए जाने का सिलसिला चल रहा है। पूरी भूमि कब्जा मुक्त होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें