मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में मुख्तार के शॉर्प शूटर अनुज कनौजिया के अवैध कमा?
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बहलोलपुर निवासी शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया की ओर से पोखरी की जमीन पर बनवाए गए मकान पर प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चलवा दिया। माफिया मुख्तार के शार्प शूटर तथा 50 हजार के इनामी और जिले के टॉप टेन बदमाश अनुज कन्नौजिया ने पोखरी की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनवा लिया था। हालांकि मकान अभी पूरी तरह बना नहीं था। मकान में उसका बड़ा भाई विनोद कन्नौजिया रहता था। संगठित अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद तथा उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में अनुज कन्नौजिया द्वारा सरकारी पोखरी की जमीन गाटा संख्या 2230.1540 हेक्टेयर में से 0.0100 हेक्टेयर में अवैध रूप से बनवाए गए मकान को ध्वस्त करा दिया गया।