नगर के लारी रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाता जिला प्रशासन का बुलडोजर।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के पास, कोतवाली रोड, बंधा रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों को चेताया गया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की सुबह रेलवे फाटक के निकट किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो हड़कंप मच गया। अतिक्रमणकारी अपने सामानों को लेकर भगाने लगे जबकि कुछ खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण ना करने की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही तमसा नदी के किनारे बंधे और नदी की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ा गया। साथ ही शहर कोतवाल को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमणकारियों पर मुकदमा दर्ज करें ताकि आगे से किसी प्रकार का अतिक्रमण ना हो। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार तथा शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।