फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन मकानों, दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
गोरखपुर --वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर अमिला रेलवेस्टेशन से दरगाह मोड़ व बाबा थानीदास मोड़ पर ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। फोरलेन निर्माण के क्रम में गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अमिला रेलवे स्टेशन से दरगाह मोड़, बाबा थानीदास मोड़ पर दर्जनों मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। मकान मालिकों ने मुआवजा का भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया। फोरलेन निर्माण के क्रम में एनएचआई की तरफसे दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी मकान ढहाने का क्रम जारी रखा। अमिला रेलवेस्टेशन व दरगाह मोड़ के विधिचंद, विजय गुप्ता, बांगुर गुप्ता, कोमल गुप्ता, प्रभुनाथ, भरत लाल, भोला राय, रविशंकर चौरासिया, राजकुमार ओझा, परसोतिम गुप्त, मिठाई लाल, चन्द्रभूखन सिंह, आनन्द वर्मा, राजकिशोर पांडेय आदि दर्जनों लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर धराशाई कर दिया गया। मुआवजा के बाबत पूछने पर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया की मामला न्यायालय में है। फैसला आने पर सबका भुगतान कर दिया जाएगा। जबकि एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय ने बताया गया कि अधिकतम भुगतान हो चुका है जो भी शेष बाकी है वह भी हो जाएगा। इस मौके पर सीओ घोसी धनंजय मिश्रा, तहसीलदार घोसी सुभाष यादव, एसआई अमिला धर्मराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें