फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बफर जोन में सामान नहीं मिल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। प्रशासन ने बफर जोन में आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए 44 लोगों को पास तो दिया है। लेकिन बावजूद इसके छह दिन बीतने के बाद भी लोगों को जरूरी सामान नहीं मिल रहे। सत्यता को परखने के लिए अमर उजाला टीम ने जांच की तो प्रशासन के दावे हवा निकले। सामान न मिलने से लोग परेशान दिखे और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बफर जोन क्षेत्र घोषित होने के बाद कोपा, हिकमागाढ़ा, काछीकला क्षेत्रों में सात दिनों से दुकान बंद होने से लोग दिक्कतों का सामना कर रहे। जबकि प्रशासन का दावा है कि यहां आवश्यक सामानों की होम डिलेवरी के लिए 44 लोगों को पास जारी किया गया है। रविवार को प्रशासन के इस दावे की सत्यता परखने के लिए अमर उजाला दोपहर 12.25 बजे कोपाकोहना निवासी राजकुमार गुप्ता के घर पहुंची। राजकुमार ने बताया कि बीते छ दिनों से एक भी व्यक्ति न तो राशन लेकर पहुंचा न ही सब्जी। इससे उनके परिवार के सात सदस्यों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद टीम करीब एक बजे कोपागंज थाने के पीछे रहने वाले व्यास गोड़ के घर पहुंची। इन्होंने बताया कि राशन, सब्जी अब तक किसी ने नहीं पहुंचाए। बस कुछ दूधियों के आने के चलते दूध की सुविधा मिल जा रही है। टीम फत्तनपुुरा निवासी डॉ. राजेश कनौजिया के यहां 1.30 बजे पहुंची। डॉ. राजेश ने बताया उनके क्षेत्र में न तो लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है न ही आवश्यक सामानों की डिलेवरी कराई जा रही है। वहीं चमन रोड निवासी राशिद के घर पर टीम 2.10 मिनट पर पहुंची। राशिद ने बताया कि बफर जोन में एक मेडिकल स्टोर भले ही चिहिन्त किया गया। लेकिन उन्हें जानकारी देने के बाद दवा की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बताया कि उनके चाचा इमरान की बाइपास सर्जरी हुई थी, दवा न मिलने पर वह खुद इस परिस्थिति में बाहर निकले और उनकी दवा लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें