फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बौद्ध भिक्षु ने किया आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
कोलौरा बभनपुरा में मूर्ति स्थापना के मौके पर जुटे लोग
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बभनपुरा कोलौरा गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रविवार को स्थापित की। स्थापित प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि भिक्खु चंद्रिमा थेरो वाराणसी के सारनाथ स्थित बौद्ध भिक्षु एवं धम्म प्रचारक तथा धम्मा लर्निंग सेंटर के संस्थापक व अध्यक्ष ने किया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष नमन कर अनावरण किया। इस अवसर पर मिशन के कलाकारों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और तथागत गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन, उनके विचारों तथा देश और समाज के प्रति किए गए योगदान को गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। संविधान के महत्व और सामाजिक समानता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भिक्खु चंद्रिमा थेरो ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम, बसपा प्रत्याशी जेके आजाद, अमरनाथ चौहान, संतोष राजभर,दयानंद सिंह, राजेंद्र यादव, मनोज कुमार, प्रेमचंद, बौद्ध मिशन गायक प्रीति बौद्ध, रवि राज बौद्ध आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें