घोसी के माछिल जमीन माछिल में बुद्ध पूर्णिमा पर डॉ राम बिलास भारती के नेतृत्व में महात्मा बुद्ध को
- फोटो : MAU
घोसी। क्षेत्र के माछील जमीन माछील गांव में भगवान बुद्ध की जयंती सादगी से मनाई गई। इसमें भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर लोगो ने महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूरे गांव की सफाई व घरों पर मोमबत्तियां जलाकर पारिवारिक सदस्यों द्वारा त्रिशरण, पंचशील के उच्चारण के साथ बुद्ध के त्रिपिटक, धम्मपद, बुद्ध और उनका धम्म को पढ़ा गया। साथ ही देश से कोरोना के जल्द खत्म होने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी रामअवध राव, राम विलास भारती, शिवकुमार भारती, सुदामा, कुंवर विद्या सागर, प्रशांत भारती, शशांक भारती, पुष्पा, नूतन, हर्षिता, निशांत भारती, सीमांत भारती आदि शामिल रहे।