फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने किया नामाकंन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी चुनाव के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने नामाकंन दाखिल किया। वहीं एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों सहित 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दो दिन में कुल 22 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। वहीं बसपा के बालकृष्ण चौहान के अलावा जन राज्य पार्टी से रामनरेश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र की खरीदारी करने वालों में निर्दल पार्टी के बद्रीनाथ, राष्ट्र उदय पार्टी के पंकज मौर्या, मांग समाज पार्टी के मदन, जनता क्रांति पार्टी के अवधेश कुमार चौहान, समाजवादी पार्टी के राजीव कुमार राय, निर्दल पार्टी के भानु प्रताप उपाध्याय, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अरविंद राजभर, सीपीआई के विनोद कुमार राय, मूल निवास समाज पार्टी के लीलावती, राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के सुनील राजभर, जनलोक विकास पार्टी के सुनील साहू, निर्दलीय प्रगेश कुमार, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रेमचंद, सोशल कम्युनिस्ट सेंटर आम इंडिया पार्टी के विजय एवं अखिल भारतीय पार्टी के ज्योतिमा पाठक ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि नामांकन के पहले दिन मंगलवार को सात नामांकन पत्रों की हुई बिक्री थी। लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा के बीच संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी और दाखिल किया। कलेक्ट्रेट पर बने गेट नंबर चार पर लगे मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद सभी अंदर भेजा जा रहा था। नामांकन स्थल के बाहर भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें