फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बीएसएनएलकर्मी भूख हड़ताल पर

Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
दूरसंचार कार्यालय पर मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के भुजौटी स्थित दूरसंचार कार्यालय पर नेशनल फेडरेशन आफ टेलीकाम इंप्लाई के तत्वावधान में मंगलवार को दूसरे दिन भी  अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पे कमीशन का लाभ देने की मांग किया भूख हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेशनल फेडरेशन आफ टेलीकाम इंप्लाई के जिला सचिव उमेश गोस्वामी  ने कहा कि जनवरी 2017 से कर्मचारियों का पे कमीशन लागू है। लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पे कमीशन का लाभ दिए जाने को लेकर बुधवार को भी कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे। भूख हड़ताल के दौरान मुख्य रुप से आई आर पांडेय, तिलकधारी, पियूष राय, रामप्यारे, सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अंतूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें