फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने सात लापरवाह शिक्षकों को जारी की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कवायद तेज कर दी है। गत दिनों दो ब्लाकों के तीन विद्यालयों के सात अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद भी कई विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लेटलतीफी से विद्यालय आने का क्रम जारी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिली रिपोर्ट में कई शिक्षक विद्यालय पांच से 10 मिनट विलंब से पहुंचे। बीएसए ने लापरवाह शिक्षकों को मौखिक नोटिस जारी किया है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय समय से विद्यालय न पहुंचने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें