कोपागंज। थाना क्षेत्र के कसारा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय (जूनियर विद्यालय) का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने तीन कमरों में रखा पंखा, चटाई, खेल का सामान ,विज्ञान किट आदि चुरा ले गए।इसकी जानकारी उस समय हुई जब विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शनिवार की सुबह जब विद्यालय पहुचीं तो देखा कि तीन कमरों का ताला तोड़ा गया है।उन्होंने।तुरंत गांव के प्रधान को सूचना दिया सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि भारत भूषण राय मौके पर पहुंच गए। प्रधानाध्यापिका पुष्पा राय ने प्रधान प्रतिनिधि के साथ शनिवार को सुबह थाने पहुँच अज्ञात चोरों के तीन कमरों में लगा तीन पंखा,10 चटाई, खेल का सामान,विज्ञान की किट चोरी होने की लीखित तहरीर पुलिस को दिया।पुलिस तहरीर मिलते ही अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा लिख छानबीन में लग गयी।