फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के कसारी गांव में ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोपागंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव निवासी राजकुमार (28 वर्ष) कसारी गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूर का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह ट्रैक्टर पर ईंट लाद रहा था। थोड़ी देर बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ा। भट्ठे पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन शव को लेकर चले गए। एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें