फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण कार्य कर रहे मजदूर पर गिरी ईट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा निवासी मजदूर की मौत बलिया जिले में एक गांव में भवन निर्माण के दौरान सिर पर ईट गिरने से हो गई। घटना की जानकारी मिलने से परिवार में मातम पसर गया। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी रामअवध चौहान (56) पुत्र रामदेव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इन दिनों वह ठेके के कार्य के तहत बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के ऊसर गजियापुर में एक भवन निर्माण में कार्य कर रहा है। शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान उसके सिर पर ईट गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसके साथी उसे बलिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक केे घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें