फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्जुग शिक्षिकाओं को सम्मानित किया

Fri, 08 Sep 2017 11:32 PM IST
mau news
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं के सम्मानित करतीं सदस्याएं।
विज्ञापन
मऊ।नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष मीना अग्रवाल के घर पर शुक्रवार की शाम होंठो पर मुस्कान और स्वावलंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बुर्जुग शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं स्वावलंबन में एक व्यक्ति को क्लब द्वारा गुमटी प्रदान की गई।       कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शरद टंडन और सचिव नीलम सराफ द्वारा शिक्षिकाएं सत्यभामा राय,  ममता त्रिपाठी , ललिता शास्त्री रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका सोनीधापा इंटर कालेज,माधुरी त्रिपाठी सेवानिवृत शिक्षिका डीएवी इंटर कालेज, इंदू सिंह सेवानिवृत शिक्षिकालिटिल फ्लावर स्कूल को होंठों पर मुस्कान कार्यक्रम के तहत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब की वरिष्ठ सदस्य आशा खत्री ने कहा कि क्लब द्वारा इन शिक्षिकाओं के सम्मान का उद्देश्य यह है कि इन्होंने कइयों के जीवन में मुस्कान लाया होगा आज हमसब इन्हें सम्मानित करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसीक्रम में इनरव्हील क्लब  ने स्वावलंबन पर एक गरीब व्यक्ति सुरेश को अपनी जीविका चलाने के लिए एक गुमटी प्रदान किया। इस दौरान मुख्य रुप से पद्मा मिश्रा , बेनु अग्रवाल, बीना टंडन , रंजना जालान , बीना गुप्ता , मंजुला जायसवाल ,डा. कुसुम वर्मा, पूनम गुप्ता , डा. रुचिका मिश्रा ,स्वीटी टंडन, रिचा सिंह ,डा.गुंजन अग्रवाल, डा. प्रियंका त्रिपाठी और डा रूचि अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें