फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नदी में विलीन हो रहे सुरक्षा के लिए लगे बोल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद तेजी से घटना शुरू हो गया है। इससे कटान तेज हो गया है। जलस्तर घटने-बढ़ने से गौरीशंकर श्मशान घाट से लेकर खाकी बाबा की कुटि तक बने स्पर के बोल्डर नदी में विलीन होने लगे हैं। श्मशान घाट की सीढ़ियां पूरी तरह से नदी की धारा में विलीन हो गई हैं। वहीं नवली नई बाजार, सरहरा, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली उसरा सहित विभिन्न गांवों में अभी बाढ़ का खतरा है।
विज्ञापन

नदी रामपुर के सामने पलट प्रवाह कर रही है। इससे कटान का खतरा बढ़ रहा है। इस समय नदी का रामपुर से लेकर करीब नौ सौ मीटर मुक्तिधाम तक पूरी तरह से दबाव बनाए हुए है। नदी की धारा में पहले ही दस ठोकर बह जाने से सिंचाई विभाग के होश उड़े हुए हैं। डर है कि नदी का जलस्तर घटने के बाद कही कटान न हो शुरू हो जाए। इसकी चिंता उन्हें ज्यादा सता रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो सोमवार को 15 सेमी घटकर 69: 35 मीटर पर हो गई। जबकि खतरा बिन्दु 69:90 मीटर है। नदी खतरा बिंदु से एक 55 सेंमी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें