फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कई केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी, पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। धान खरीद शुरू होने के छठवें दिन भी अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। अभी तक 10 किसानाें से 33.92 एमटी की धान खरीद की जा सकी है। जबकि दो एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हो सकी है। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले मेें 49 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 33, भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र शामिल है। प्रशासन की तरफ से 60 हजार एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीद एक नवंबर से ही चल रही है। लेकिन अभी तक विपणन विभाग के क्रय केंद्रों से 10 किसानों से 33.92 एमटी की ही धान खरीद हो सकी है। जबकि एफसीआई तथा पीसीएफ एजेंसी से संबद्ध क्रय केंद्रों से बोहनी तक नहीं हो सकी है। एजेंसियों के क्रय केंद्र खुले रहे। क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के धान लाने का इंतजार करते रहे। विभागीय कार्य को करते नजर आए। कई केंद्रों पर किसान पंजीकरण कराने में लगे रहे। अधिकारियों के अनुसार अभी धान की कटाई चल रही है। किसान धान को सुखाने में लगे हैं। विभागीय अधिकारी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेते देखे गए। इस बाबत एआर जगदीश प्रसाद का कहना था कि धान की कटाई चल रही है। किसान धान को सुखाने में लगे हैं। धान में नमी ज्यादा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें