। ग्राम सरसेना से रविवार की दोपहर को लापता किशोरी का शव सोमवार को नायकडीह रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटा हुआ मिला। उसके मोबाइल से रेलवे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सरसेना निवासी कतवारू राम की पुत्री रोशनी (17) रविवार को घर से बिना बताए निकल गई। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को रेलवे पुलिस ने रोशनी के मोबाइल के आधार पर जानकारी करके उसके घर वालों को सूचना दी। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।