फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: जिले में अध्यक्ष पद के चार, सदस्य पद के 62 नामांकन हुए दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
। निकाय चुनाव के लिए जिले में नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट और चारों तहसीलों पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। साथ ही नामांकन पत्र खरीदे। नगर पालिकाध्यक्ष के लिए एक, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा सदस्य पद के लिए 62 ने लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 तथा सदस्य पद के लिए 249 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अध्यक्ष पद के लिए एक सहित नगर पंचायत अध्यक्ष पद के तीन तथा सदस्य पद के लिए 62 नामांकन दाखिल हुए। नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद के लिए चार, सदस्य पद के लिए 23, नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सदस्य पद के लिए 17, नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्य पद के लिए 13, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं सदस्य पद के लिए 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी तरह नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद के लिए शून्य, एवं सदस्य पद के लिए 12, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पदके लिए दो, सदस्य पद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत मुहम्मदाबादगोहना में अध्यक्ष पद के लिए शून्य, सदस्य पद के लिए 18, नगर पंचायत वलीदपुर में अध्यक्ष पद के लिए छह, सदस्य पद के लिए 11, नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सदस्य पद के लिए55, नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद के लिए छह एवं सदस्य पद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जनपद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 एवं सदस्य पद के लिए 249 नामांकन पत्रों की तीसरे दिन बिक्री हुई।नामांकन के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए चार एवं सदस्य पद के लिए कुल 62 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिसमें नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए एक एवं सदस्य पद के लिए 23 नामांकन पत्र तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए तीन एवं सदस्य पद हेतु कुल 39 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें