नगर के शारदा नारायण अस्पताल में थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान करते मुस्लिम युव?
- फोटो : MAU
मऊ। थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों की रक्षा के लिए रविवार को डॉ. अल्लामा इकबाल व्हाट्सएप ग्रुप के दस सदस्यों ने रक्तदान किया। वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए प्रयास किया जा रहा है। सहादतपुरा स्थित निजी अस्पताल के ब्लड बैंक में 25 युवा रक्तदान करने पहुंचे। जांच के बाद 10 युवा ही रक्तदान कर सके। अन्य युवाओं का रक्त आगामी दिवसों में लिया जाएगा। रक्तदान करने वालों में नवेद, फरीदुलहक, इम्तेयाज अहमद, मौलवी नौशाद, आमिर एजाज, अबु होरैरा, जुल्फेकार बनारसी, मुहम्मद अफरोज, मौलवी शाहिद कलीम और मोहम्मद आमिर जिम्मी रहे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, रवि खुशवानी, श्रीराम जायसवाल, शाहिद जमाल, अकरम, मोहम्मद अशरफ मौजूद रहे।