फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट से मिलेगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कम्पोनेंट यूनिट का लोर्कापण करते कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के समीप बने नवनिर्मित भवन में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का बुधवार को लोकार्पण हो गया। वहीं इससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलने का रास्ता भी खुल गया। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को इसे लोकार्पित किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब तक एक यूनिट का लाभ एक मरीज को ही मिलता था। लेकिन नई व्यवस्था के बाद एक यूनिट ब्लड को चार भाग में अलग-अलग बनाया जाएगा। इसके बाद एक यूनिट ब्लड का लाभ जरूरत के अनुसार चार मरीजों को मिल सकेगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 400 यूनिट ब्लड रखने की है। औसतन प्रतिदिन 15-20 यूनिट ब्लड की खपत होती है। जनपद में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट न होने से एक यूनिट ब्लड एक ही मरीज के ही काम आता है। जबकि प्लेटलेट्स और प्लाज्मा आदि निकालने की सुविधा नहीं होने से डेंगू आदि के गंभीर मरीज वाराणसी रेफर होते थे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण करने के बाद अब ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में रक्त की एक यूनिट को चार अलग-अलग भाग में बांट कर जरूरतमंदों को दिए जाने का रास्ता भी साफ हो गया। जरूरतमंदों को रक्त के जरूरी तत्व ही दिए जाएंगे। वहीं, डेंगू, आग से जलने आदि कई मामलों में मरीजों को सिर्फ ब्लड के सहयोगी तत्व चढ़ाने की जरूरत होती है। ब्लड बैंक में ब्लड से तत्व अलग-अलग करने की सुविधा नहीं होने से दिक्कतें आती हैं। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में ब्लड से चार अलग-अलग तत्व निकाले जाएंगे। इसके बाद ब्लड के चार तत्वों में से जिस तत्व की जरूरत होगी, जरूरतमंदों को वही तत्व दिए जाएंगे। जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास 16 लाख की लागत से बने प्रतीक्षालय का ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने उद्घाटन किया। शवों का पोस्टमार्टम होने के दौरान प्रतीक्षारत लोगों को खुले में नहीं रहना पड़ेगा। वहीं, परिसर में करोड़ों की लागत से बना ट्रामा सेंटर का लोकार्पण भी किया। इससे घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जिला पंचायत में जिले में करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। वहीं, उन्होंने शीतला माता मंदिर में दर्शन किया और रोडवेज बस स्टैंड में हो रही सुंदरीकरण का भी निरीक्षण किया। जिले में करोड़ों की लागत से प्रोजेक्ट के शुरू होने से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके बाद लोगों की समस्या सुनी। साथ ही विभागीय तथा प्रशासनिक अधिकारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। एके शर्मा नगर पहुंचते ही सर्वप्रथम नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया। बाद में उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन पर हो रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही वहां से जुड़ी अपनी यादों को बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें