फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय ब्लास्ट हुआ सिलिंडर, लाखों का क्षति

विज्ञापन
ोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली सोनबरसा गांव में सिलिंडर लीकेज होकर ब्लास्ट होले के बाद जला घर, जु - फोटो : MAU
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली सोनबरसा गांव में बृहस्पतिवार की शाम सिलिंडर में लीकेज के बाद ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। आग से घर में रखा गृहस्थी का लाखों का सामान जल गया। वहीं आग से वृद्धा झुलस गई तो तीन मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली सोनबरसा गांव निवासी बुद्धीराम साहनी (70) की रिहायशी मड़ई बनी हुई है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे बुद्धीराम की पत्नी राजमती देवी (60) सिलिंडर चालू कर चाय बना रही थी। इस दौरान लीकेज के चलते सिलिंडर में आग लग गया और वह फट गया। इससे पूरे घर में आग लग गई। आग की सूचना पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बुद्धीराम तथा राजमति को घर से बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से राजमती के हाथ-पैर झुलस गए। वहीं आगलगी की इस घटना में मड़ई में बंधी तीन बकरियां झुलस कर मर गई। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित बुद्धीराम ने बताया कि आगलगी की घटना में एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें