कोपागंज (मऊ)। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के प्रथम बार जनपद आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कोपागंज प्राचीन गौरीशंकर मंदिर गेट के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का फूलों से स्वागत किया। वहीं भातकोल मोड़ पर जिला मंत्री भारत भीम जनार्दन चौहान ने अपने समर्थकों के साथ जबरदस्त स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा शासन द्वारा नमित सदस्य मनोज कुमार सोनकर, संस्कार भारती के प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार राय, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री उमेश, नगर सभासद सुभाष चंद्र गुप्त, काशी नाथ वर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजेश यादव, गणेश वर्मा, अनिल साहनी आदि शामिल रहे।