फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएं भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़रांव मंडल के उसरी गांव में रविवार को भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 128वां एपिसोड सुना। मौके पर उपस्थित लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय और अमिला मंडल अध्यक्ष लालमन प्रजापति के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के 30 मिनट के उद्बोधन के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सहजानंद राय ने कहा कि मन की बात निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने मंगल ग्रह पर ड्रोन उड़ाने, संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रमों, भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण और नवंबर में देश की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। भारत शहद उत्पादन और कृषि क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रहा है। काशी-तमिल संगमम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत परिकल्पना बन चुका है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। इस अवसर पर चीनी मिल के डायरेक्टर करुणेश राय, मनोज यादव, प्रेमशंकर राय, मिंटू राय, विनीत तिवारी, आलोक राय, अभिषेक राय सोनू, रंगनाथ राय, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें