फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 12 फरवरी से भाजपा शुरू करेगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से जनपद के सभी गांवों में ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत 12 फरवरी से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए है और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय मधुबन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। मोदी सरकार किसानों के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार कार्यरत हैं। तथा अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से अनेकों उपलब्धि भी अर्जित कर रही है इन सभी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मां शाकम्भरी देवी मंदिर प्रांगण से होगा। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षा जानकर उनके समाधान के लिए संबंधित सुझाव भी मांगे जाएंगे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें