फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में 20 हजार नए सदस्यों को जोड़ेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
नगर के हिंदी भवन सभागार में एम पैक्स सदस्यता महाअभियान के कार्यशाला को संबो​धित करते भाजपा जिला
विज्ञापन
मऊ। एम पैक्स सदस्यता महाअभियान 2025 को लेकर नगर के हिंदी भवन के सभागार में कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि मऊ में पार्टी बीस हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगी। साथ ही उन्होंने सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जनपद को 20,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन हम सबको मिलकर लक्ष्य से अधिक सदस्य जोड़ेंगे। ताकि मऊ प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बना सके। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के सभापति अखिलेश तिवारी और संचालन प्रमोद राय ने किया। इस अवसर पर डीसीएफ के चेयरमैन विजय नारायण शर्मा, अशोक सिंह, विनय कुमार, कृष्ण कांत राय, कन्हैया मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें